नीचे गिरना ही आसान होता है ऊपर जाने के लिए बहुत ऊर्जा और अभ्यास की जरूरत
होती है |इसीलिये राजनीति में गिरना क्रिया का महत्त्व सबसे ज्यादा होता
है |
Friday, 7 August 2015
उत्कृष्टता के लिए हमेशा पापड़ बेलने पड़े हैं |तभी तपस्या और साधना जैसे
शब्द मानवीय कोश में आये हैं |तप अधार सब सृष्टि भवानी |लेकिन राजनीति एक
ऐसा गोरखधंधा बना दिया गया है जिसमें बहुत आसानी से चापलूसी के बल पर बहुत
कुछ हासिल हो जाता है |या फिर प्रोपर्टी डीलिंग में ---यानी दलाली में
,पौबारह हैं |आजकल कदाचित इसीलिये हर धंधे में दलालों की बाढ़ आयी हुई है
|साहित्य भी इससे अछूता कहाँ रह गया है ?
Thursday, 6 August 2015
समय का शिशु
हमेशा
मुझसे पूछता है कि
क्या तुम जानते हो कि
कहाँ जाना है
और कैसे जाना है
किनका साथ लेना है
और किनका देना है
शिशु का उत्तर मेरे पास नहीं
सवाल के जबाव में
मैं खुद से सवाल पूछने लगता हूँ
उत्तर कभी नहीं तलाशता
दोष गिनाने लगता हूँ
उनके
जो कर्मरत हैं
जिन्होंने सुबह सुबह सड़क को बुहार कर
साफ़ किया है
जिन्होंने दूसरों के वस्त्रों पर
प्रेस की है
जिन्होंने खेत की माटी को
अपनी साँसों की
दीवट बनाया है
वे मेरी कसौटी से अभी बहुत दूर हैं
जिनके कपडे मैले हैं
जिनके बदन से पसीने की गंध आती है
मेरी कसौटी में वे कहाँ हैं
इस तरह से मैं अपना कद
बड़ा करता हूँ
क्योंकि यहाँ कोई ऐसी कसौटी नहीं
जो नागरिकों को सिर्फ बाहर से
उनके चेहरे देखकर नहीं
भीतर से जांच सके
आत्मा के अन्धकार की थाह ला सके
इसी उधेड़ बुन में
सारा समय सिरा जाता है
जैसे बरसात का पानी
किनारे और गहराई न हों तो
बह जाता है |
हमेशा
मुझसे पूछता है कि
क्या तुम जानते हो कि
कहाँ जाना है
और कैसे जाना है
किनका साथ लेना है
और किनका देना है
शिशु का उत्तर मेरे पास नहीं
सवाल के जबाव में
मैं खुद से सवाल पूछने लगता हूँ
उत्तर कभी नहीं तलाशता
दोष गिनाने लगता हूँ
उनके
जो कर्मरत हैं
जिन्होंने सुबह सुबह सड़क को बुहार कर
साफ़ किया है
जिन्होंने दूसरों के वस्त्रों पर
प्रेस की है
जिन्होंने खेत की माटी को
अपनी साँसों की
दीवट बनाया है
वे मेरी कसौटी से अभी बहुत दूर हैं
जिनके कपडे मैले हैं
जिनके बदन से पसीने की गंध आती है
मेरी कसौटी में वे कहाँ हैं
इस तरह से मैं अपना कद
बड़ा करता हूँ
क्योंकि यहाँ कोई ऐसी कसौटी नहीं
जो नागरिकों को सिर्फ बाहर से
उनके चेहरे देखकर नहीं
भीतर से जांच सके
आत्मा के अन्धकार की थाह ला सके
इसी उधेड़ बुन में
सारा समय सिरा जाता है
जैसे बरसात का पानी
किनारे और गहराई न हों तो
बह जाता है |
Subscribe to:
Posts (Atom)