Wednesday, 18 July 2012

रेल चली,रेल चली
पेनशर्स्ट से रेल चली
मिरान्डा को रेल चली
बोंडाई से आती है
क्रोनाला को जाती है
क्रोनाला से लौट के
बोंडाई पहुंचाती है
पेनशर्स्ट से चल दी रेल ,
पहुँच गए हम मोरडेल
मोरडेल पर सीटी बोली
जा पहुंचे हम ओटली
नदी बीच में आती है
रोज तराने गाती है
नावों में बैठाती है
रेल चली,रेल चली
पुल से पार कराकर
हमको कोमो पर पहुंचाती है
अब बच्चो बजाओ ताली
जा पहुंचे जनाली
जनाली से कुछ ही पैंड
जा पहुंचे हम सदरलैंड
गार्ड के हाथ में चावी
पहुंचा दिए किरावी
बिना भूल ,बिन खामियां
पहुँच गए हम गामिया
लेकर पूरा टांडा
जा पहुंचे मिरांडा |

मेरी दिन-चर्या

घर से पैदल
चलकर जाता ,
दादाजी की उंगली पकडे
कभी गोद में भी चढ़ जाता 
स्टेशन पर टिकट कटाता ,|
आते रेल
तुरत चढ़ जाता ,
बैठे-बैठे खाना खाता ,
कविता गाता, गीत सुनाता ,
ठीक समय
शिशु-घर में जाता ,
खूब खेलता और खिलाता ,
डैनी जैसा कहे बताता ,
काम रोज का पूरा करके
वापस फिर घर को आ जाता |
दादी के संग गप्प लड़ाकर
धीरे-धीर मैं सो जाता |
मम्मी आती पापा आते ,
जगकर सबका ,
मन बहलाता |
धूम मचाता
खाना खाकर
फिर सो जाता |

,

Monday, 16 July 2012

लाला को कौन-कौन
घर पर मिलेंगे
मम्मी मिलेंगी ,
पापा मिलेंगे
लाला को कौन-कौन
घर पर मिलेंगे |
दादी मिलेंगी
दादू मिलेंगे
लाला को कौन-कौन
घर पर मिलेंगे |
नानी मिलेंगी
नानू मिलेंगे
लाला को कौन कौन
घर पर मिलेंगे |
हवा चली ,हवा चली
ठंडी ठंडी हवा चली
सूरज ने ढकी रजाई है
बादल ने आँख दिखाई है
सर्दी की ऋतु आई है
मन को भाती मूंगफली |
वेस्टफील्ड में आए हैं
तन-मन सब सरसाए हैं
रंग ने रंग दिखाए हैं
खिल गयी मन की कली-कली
चमक भरा बाज़ार है
जीवन का आधार है
सब कुछ ही व्यापार है
यही बात बस एक खली |
--------२२ जून २०१२

           
लाला हलवा खायेगा
अभि हलवा खायेगा
हलवा लेकर क्रोनाला के
बीच पे जायेगा
मीठा-मीठा है हलवा
ताजा-ताजा है हलवा
मेवों के संग मिल-करके
खुशबू देता है हलवा |
जो खायेगा वही एनर्जी पायेगा ||
हलवा हिन्दुस्तानी है ,
डिश जानी-पहचानी है
जो खायेगा उसके तन में
लाता रंग-जवानी है |
जो खायेगा ,आगे बढ़ता जायेगा |
मीठे से ये है बनता
देशी घी भी है डलता
आते या सूजी के संग में
मीठा जल भी है मिलता |
जो खायेगा, अपना रंग जमाएगा |

Thursday, 12 July 2012

दादा जी ,दादा जी
कहाँ चले तुम दादा जी
सिरपर टोपी ,हाथ में डंडा
पहन के कपडे सादा जी |
दादा जी का डंडा है
ज्यों गंगा का पंडा है
यही एक हथकंडा है
और नहीं कुछ ज्यादा जी |
दादी जी की लाठी है ,
आगे की सहपाठी है ,
बूढों की परिपाटी है ,
ये बोझ सभी ने लादा जी |
अब की जब हम आएँगे ,
खूब मिठाई लायेंगे ,
अभि को खिलायेगे ,
रहा हमारा वादा जी |
या रोगी संसार में ,कितने रोगी लोग |
जितने तरह की औषधि ,उससे ज्यादा रोग ||
लाख-करोड़ों इंजनियर ,डाक्टर बने कितेक |
पैसे के हैं यंत्र सब ,इन्सां बना न एक ||
जो भी घर में घुस गया ,केवल उसकी मौज |
ईंटा-गारा ढो रही ,बाकी उनकी फ़ौज ||