श्रम से शिक्षा का रिश्ता -------काम
से जी किस का नहीं चुराता |यह एक मनोविकार है जो सबके मन में रहता है कि
काम कम करना पड़े और लाभ ज्यादा हासिल हो |हमारे आसपास ऐसे लोग भी होते हैं
जिनको कोई काम न कारने के बावजूद फल की प्राप्ति होती रहता है ||किताबी
ग्यान होना पढ़ा--लिखा होना नहीं है |पोथी पढ़ पढ़ जग मुआ ---ऐसे लोगों के लिए
ही लिखा गया है |जिसका श्रम से इतना ही सम्बन्ध है कि श्रम किये बिना सब
कुछ उपलब्ध होता रहे |जब श्रम किये बिना लोगों को अपार संपदा मिलने लगती है
तो सबसे ज्यादा श्रम पर ही असर होता है | प्रेम चंद ने अपनी कफ़न कहानी में
इसी मनोविकार को केंद्र में रखा है और इसके ऊपर एक पूरा पेराग्र्राफ लिखा
है |श्रम का मनोविज्ञान सामाजिक परिस्थितियों में निर्मित होता है | जो
पढ़ा--लिखा व्यक्ति पब्लिक सेक्टर में श्रम से जी चुराता है उसी को
प्राइवेट सेक्टर में हाड़तोड़ काम करते देखा जा सकता है |
Monday, 27 July 2015
लेकिन
लोक व्यवहार में अक्सर लोग इसको एक सिद्धांत की तरह से पेश करते हैं और
अपने दंडविधान का हर जगह पर औचित्य ठहरा देते हैं क्योंकि यह राम के मुख से
कहलवाया गया आप्त कथन है |यहाँ या तो तुलसी की भाषा गच्चा खा गयी है या
उनका सिद्धांत | बीति की तुक मिलाने के लिए कदाचित प्रीति शब्द का प्रयोग
हो गया |इससे भय और प्रेम का सम्बन्ध स्थापित हुआ जबकि बात सिर्फ काम होने
की थी |रास्ता देने की थी | तब इसे सन्दर्भ से काटकर प्रयोग नहीं किया जा
सकता था |बात तब कुछ इस तरह से होती -------बिनय न मानत जलधि जड, बीते
कितने याम |बोले राम सकोप तब भय बिनु होय न काम ||------यदि यही भाव मुक्त
छंद में व्यक्त किया जाता तो प्रीत शब्द का प्रयोग कदापि नहीं किया जाता ,
इस जगह पर कोई और शब्द होता |क्योंकि जो प्रीत भय से होगी वह प्रीत नहीं रह
जायगी |प्रीत स्वाधीन भावों की कोटि में आने वाला सुखदाई भाव है जबकि भय
स्वयं में दुखदायी है | प्रेम दोनों पक्षों के स्तरों पर स्वाधीन होने को
प्रमाणित करता है |इसका उदाहरण है श्री--कृष्ण और गोपियों के बीच का प्रेम
जहां वे सभी तरह के बंधनों से मुक्त हैं | जहां बंधन है वहाँ भय भी है
|लेकिन यहाँ भय और प्रेम का सम्बन्ध स्थापित कर दिए जाने से सारा गड़बड़झाला
हुआ |यही नहीं तुलसी की और भी कई चौपाइयां हैं जिनका लोग अपने अनुचित
व्यवहार का औचित्य ठहराने के लिए एक मिसाल के तौर पर इस्तेमाल करते हैं
|यदि राम के अलावा अन्य किसी पात्र के मुख से यह बात कहलवायी गयी होती तो
शायद लोकोक्ति की तरह प्रयुक्त नहीं होती |कहलवाई गयी बात के सन्दर्भ अलग
हो सकते हैं किन्तु राम के मुख से कहलाई गयी बात का अपना अर्थ और महत्त्व
होता है |यह अब समाज में एक कहावत या सिद्धांत की तरह प्रयुक्त होती है
अतः इसको खोलना बहुत जरूरी है | वैसे ही हिंदी जाति न जाने कितने कितने
गलत---सलत कहावत---मुहावरों का बोझ अपने मन पर लादे हुए है |जब एक गुंडा भी
इस कथन के माध्यम से अपने व्यवहार का औचित्य कायम करता है तो वहाँ सारा
संदर्भ---प्रसंग लुप्त हो जाता है और यह कथन निरपेक्ष अर्थ देने लगता है
|जैसे लाख कोशिश करने पर भी लोग विभीषण को घर का भेदी ही मानते हैं |तुलसी
उसे एक मूल्यधर्मी भक्त की तरह से पेश करते हैं किन्तु लोक व्यवहार में
उसे कौन मानता है ?उनके लिए तो विभीषण घर का भेदी है ?
Sunday, 26 July 2015
भाषा
का मतलब ही होता है बोलना |यह लिखने से ज्यादा बोलने पर टिकी होती है और
दुनिया में हर देश का उच्चारण अपने तरह का भिन्न भिन्न होता है |हम जिस
ब्राह्मण शब्द का प्रयोग अक्सर करते हैं इरानी या हमारे उर्दूभाषी उसे
ब्राह्मण नहीं बोल पाते ---बिरहमन बोलते हैं और अपनी ग़ज़लों के अशआरों में
इसीका प्रयोग भी करते हैं |ज्यादा प्राचीन शब्द तो भारत ही हैं |कालयात्रा
में अन्य शब्द जुड़ते चले गए हैं |वैसे इकबाल ने ----हिंदी ---कहा है
-----हिंदी हैं हम वतन है हिन्दोस्ता हमारा |यहाँ हिंदी हिन्द देश के अर्थ
में ही तो है |हिन्द , हिंदी , हिन्दुस्तान और हिन्दू एक ही जगह की पैदाइश
हैं किन्तु प्रयोग में आते रहने से अर्थापदेश , अर्थ विस्तार , अर्थ
संकोच की प्रक्रियाएं निरंतर चलती रहती हैं |भारत ,हिन्दुस्तान और इंडिया
तीनों का ही प्रचलन रहे क्या हर्ज़ है ?क्योंकि हमारी संस्कृति लगातार
विकसित और परिवर्धित होती रही है |वह एक जगह पर ठहरी नहीं रही है | जो भी
प्रभाव आया उसे उसने आत्मसात कर लिया है |आज वह बहुआयामी हो गयी है |
Saturday, 25 July 2015
भय
और प्रेम के रिश्ते को लेकर तुलसी बाबा की कही बात ---भय बिन होय न प्रीत
----किस तरह से समाज में गलत ढंग से एक कहावत की तरह प्रचलित हो गयी है
|जबकि सच यह है कि भय के साथ कहीं भी और किसी भी स्थिति में प्रेम जैसा भाव
पैदा नहीं होता |जिन माँ---बापों से बच्चे डरते हैं उनसे प्यार कैसे कर
सकते हैं |प्रेम उसी स्थिति में होगा जहां भय नहीं होगा | यह अलग बात है कि
हम ऐसा कर न पायें |वास्तविकता तो यही है कि भय और प्रेम का दूर दूर का भी
रिश्ता नहीं होता |स्कूलों में बच्चों को डराकर शिक्षा देने का आम रिवाज
रहा है किन्तु उसने कितना नुक्सान किया है इसका कोई हिसाब नहीं है
|चालीस--पचास साल पहले की बात है जब मेरे दो छोटे भाई इसलिए स्कूल जाने से
बैठ गए क्योंकि वहाँ अध्यापक बिना मारे---पीटे बात ही नहीं करते थे |वे
स्कूल जाने से पहले रोने लगते थे |जब वे जाते नहीं थे तो घर पर मार पड़ती थी
तो वे स्कूल का बहाना करके कहीं जाकर छिप जाते थे |बाद में वे धोखा देने
लगे |आज भी कई बच्चे ऐसे देखे हैं जो स्कूल जाने से पहले डरकर रोने लगते
हैं |इस तरह के लोगों को अध्यापक नहीं बनाया जाना चाहिए जो बच्चों से अक्सर
मार---पीट करते रहते हैं |यह व्यक्ति का सामन्ती और निराशावादी व्यवहार है
जब वह मार् पीट कर डर से अपना काम निकालता है |यही वजह है कि लोग
चोर---डाकुओं से प्यार नहीं करते , डरते जरूर हैं |भय ने लोगों को निकम्मा
और ढीठ बनाया है स्नेही नहीं | पुलिस और प्रशासन से कौन प्यार करता है
|सत्ता से भी लोग भीतर ---भीतर नफरत करते हैं जैसे गुंडे का कोई सम्मान
नहीं करता उससे डरता है |डर,का सम्मान और प्रेम से कोई वास्ता तक नहीं होता
|तुलसी बाबा ने जो बात कही है उसकी लोग अक्सर नजीर देते हैं लेकिन यह नहीं
सोचते कि यह कितनी गलत ,खतरनाक और लोकतांत्रिक मूल्य विरोधी बात है |यह
कदाचित उन्होंने तुक मिलाने के लिए कह दी है और ज्यादा सोच---विचार नहीं
किया है |जबकि उनके यहाँ ही राम से लोग प्रेम करते हैं किन्तु वहाँ भय नाम
का लेश भी नहीं है |सब नर करही परस्पर प्रीती |यह राम राज्य की एक विशेषता
है आपस में सब डरकर रहते हैं यह नहीं |जहां लोग आपस में डरकर रहते हैं और
एक दूसरे पर अविश्वास करते हैं , समझो समाज के भीतर कोई भारी गड़बड़ी है |यह
बीमारी का लक्षण है |रावण से कोई प्रेम नहीं करता उसकी चापलूसी ---खुशामद
करते हैं |दरबारी लोग इसीलिये समय आने पर अपना स्वामी बदलने में देर नहीं
लगाते |इसलिए भय और प्रेम के सम्बन्ध का विचार उस दिमाग की उपज है जो
सामन्ती परिस्थितियों में निर्मित हुआ |
Subscribe to:
Posts (Atom)