जैसे-जैसे सभ्यता का विकास होता है , वैसे वैसे जिन्दगी में से गीतात्मकता का क्षरण होता जाता है | इसलिए कविगण अपने भीतर के गीत को बचाने का प्रयास करते हैं |लेकिन जो कवि सभ्यता के दबाव से ऊपर नहीं उठ पाते ,वे कविता में गीतात्मकता को ला पाने में विफल रहते हैं |कवि की जिन्दगी में ही गीत का रहना जरूरी होता है |इसे ऊपर से आरोपित कर पाना असंभव होता है |इसी वजह से कई कवि गीत-विरोधी रुख अख्तियार कर लेते हैं |
Tuesday, 24 January 2012
Monday, 23 January 2012
इन दिनों गीत-सारंगी बज रही है |गीत का अपना आनंद और यथार्थ-बोधक भूमिका होती है तथा कवि को लय का अभ्यास बना रहता है | प्रगीत-परकता कविता का एक महत्त्वपूर्ण आयाम है |गीत जीवन-सरिता को सलिल-मयी बना देता है और पाठक के अनुकूल बनाता है बशर्ते कि गीतकार की अधुनातन जीवन-दर्शन में गहरी एवं अद्यतन पैठ हो | गीत -रचना में पिछड़ी मानसिकता का ख़तरा सबसे ज्यादा रहता है या संवेदना के अमूर्तन और पिष्ट-पेषण का |सजग - सावधान गीतकार अपने समय की कविता से गहरी दोस्ती गांठता है तभी जाकर वह अपने समय की गीत रचना में सफल हो पाता है | गीत ज्ञानात्मक संवेदना की भूमिका अदा करता है जबकि कविता में संवेदनात्मक ज्ञान की भूमिका पर ज्यादा बल रहता है |सूर और मीरा तो अकेले गीत की ताकत से ही सूरज की तरह चमक रहे हैं |
जैसे-जैसे सभ्यता का विकास होता है , वैसे वैसे जिन्दगी में से गीतात्मकता का क्षरण होता जाता है | इसलिए कविगण अपने भीतर के गीत को बचाने का प्रयास करते हैं |लेकिन जो कवि सभ्यता के दबाव से ऊपर नहीं उठ पाते ,वे कविता में गीतात्मकता को ला पाने में विफल रहते हैं |कवि की जिन्दगी में ही गीत का रहना जरूरी होता है |इसे ऊपर से आरोपित कर पाना असंभव होता है |इसी वजह से कई कवि गीत-विरोधी रुख अख्तियार कर लेते हैं |
आनंद-भाव के बिना कला-सृजन संभव नहीं होता| यहाँ तनाव का भी अपना आनंद होता है | मुक्तिबोध जैसे बेहद गंभीर विचारक- दार्शनिक और सभ्यता समीक्षक कवि की कविताओं से गुजरिये तो प्रगीतात्मकता का गहरा अहसास होता चलता है | जिसे गीतात्मकता का अभ्यास नहीं , उसकी कविता सूखी नदी की तरह होगी |

Friday, 20 January 2012
एक गीत
अबकी
जब मैं
अपने गाँव गया ,
कीकर की इक शाख पे
सहमी---- -रोती मिली
----बया |
सूनी-सूनी चौपालें सब
अगिहाने रीते ,
हंसी-ठिठोली मस्ती , फागुन
कितने दिन बीते |
जात-पांत के सीढी-क्रम में
कुछ भी नहीं
----नया |
भूख, गरीबी , दैन्य ,पलायन
कूड़े की ढेरी ,
भीतर-भीतर बजती
सबके मन में रणभेरी |
जीती बेशर्मी, पंचायत
हारी शरम-हया |
मोटे पेट
जरूर मिले कुछ ,
सड़कें भी पक्की ,
उन पर चलने वाले
लेकिन
कितने पर-भक्की |
पहले जैसी
किसी ह्रदय में
देखी नहीं ------दया |
खुले पाठशालाओं जितने
दारू के ठेके ,
जैसे-तैसे कटे जिन्दगी
कुछ ले के , दे के
अपना -अपना
करम ठोकती
कमला और
----जया |
ऊँच-नीच का
भेद मिटा कुछ ,
पर , नीच से ऊँच बढ़ी |
गिरी गरीबी गड्ढे भीतर
धन की पींग चढी ,
जल-जंगल पर
कुछ लोगों ने कब्ज़ा
-----खूब किया |
अबकी
जब मैं
अपने गाँव गया ,
कीकर की इक शाख पे
सहमी---- -रोती मिली
----बया |
सूनी-सूनी चौपालें सब
अगिहाने रीते ,
हंसी-ठिठोली मस्ती , फागुन
कितने दिन बीते |
जात-पांत के सीढी-क्रम में
कुछ भी नहीं
----नया |
भूख, गरीबी , दैन्य ,पलायन
कूड़े की ढेरी ,
भीतर-भीतर बजती
सबके मन में रणभेरी |
जीती बेशर्मी, पंचायत
हारी शरम-हया |
मोटे पेट
जरूर मिले कुछ ,
सड़कें भी पक्की ,
उन पर चलने वाले
लेकिन
कितने पर-भक्की |
पहले जैसी
किसी ह्रदय में
देखी नहीं ------दया |
खुले पाठशालाओं जितने
दारू के ठेके ,
जैसे-तैसे कटे जिन्दगी
कुछ ले के , दे के
अपना -अपना
करम ठोकती
कमला और
----जया |
ऊँच-नीच का
भेद मिटा कुछ ,
पर , नीच से ऊँच बढ़ी |
गिरी गरीबी गड्ढे भीतर
धन की पींग चढी ,
जल-जंगल पर
कुछ लोगों ने कब्ज़ा
-----खूब किया |
Thursday, 19 January 2012
प्रगतिशील आन्दोलन के कल और आज पर ३१ जनवरी को दिल्ली विश्वविद्यालय में चर्चा होगी |इस आन्दोलन की अवस्था ७५ वर्ष हो चुकी है |हम देख रहे हैं कि इस विखंडन के दौर में प्रगतिशील नैतिकता का तेजी से विखंडन हुआ है और अवसरवाद ने प्रगतिशीलता की जड़ों पर सबसे ज्यादा मट्ठा डाला है | समग्रता और विशिष्टता के द्वंद्वात्मक रिश्ते को ध्यान में रखकर पहले जो विमर्श हुआ करते थे , वे स्त्री और दलित जैसे खंड विमर्शों में विखंडित होकर 'उत्तर-आधुनिकता ' की सेवा में ज्यादा लगे हुए हैं और वाहवाही लूट रहे एवं इनाम पा रहे हैं |स्त्री और दलित विमर्श बेहद जरूरी हैं किन्तु समग्र वर्ग-चेतना और वर्ग- दृष्टि की कीमत पर नहीं |हमारा आज प्रगतिशील नैतिकता को बहुत कम जानता है | मुक्तिबोध के शब्दों में ---"सबको अपनी -अपनी पडी हुई है /और चढ़ने की सीढियां ही सर चढी हुई हैं /" फिर भी अभी बहुत कुछ बाकी है उसे बचाकर हम जहां-जहां हैं वहाँ आगे बढ़ाना है |
निमंत्रण के लिए आभार ,प्रगतिशील आन्दोलन की टूटन, बिखराव ,भटकाव और अवसरवाद को रोकने के लिए ऐसे कार्यक्रम पूरे देश में होने जरूरी हैं | आवारा पूंजी सर्वग्रासी रूप धारण कर चुकी है | लेखक भी इससे बच नहीं पा रहा है |प्रगतिशील नैतिकता लगभग दम तोड़ने को है |लेकिन अभी "मही वीर विहीन" नहीं हुई है | मेरी हार्दिक शुभकामनाएं
Wednesday, 18 January 2012
संगीत और कविता की प्रकृति ---------
मित्रवर, यह संकट तब उत्पन्न होता है जब हम कलाओं को मात्र विचारधारा में घटित करके देखते हैं |यही कारण है कि कलाओं के मामले में एक साथ दो स्थापनाएं करते हैं |उसे ' अनुभूति' भी मानते हैं और 'निरर्थक' भी नहीं मानना चाहते | कलाओं की उत्पत्ति कहीं मनुष्य की आदिमता से जुडी हुई है ,जीवन-दृष्टि और विचारधारा बाद की बातें हैं |इस मामले में कविता अन्य कलाओं से बहुत आगे निकल कर भाषा और सभ्यता -विकास के साथ अर्थधर्मी होती गयी है , उसकी तुलना में अन्य कलाएं 'अनुभूति' के ज्यादा नजदीक हैं | सभी कलाओं की प्रकृति एक जैसी नहीं है | अनुभूतिगत साम्य देखा जा सकता है | इनमें भी संगीत और नृत्य में आदिमता सबसे ज्यादा है |इसीलिये यहाँ अर्थबोध से ज्यादा अनुभूति पर बल रहता है |अन्यथा संगीत में जितना निरर्थक शब्दों में "नाद की अनुभूति' व्यक्त की जाती है उतनी नहीं होती |
अनुभूति और अर्थ-बोध में आत्यंतिक विरोध नहीं है |विकास की प्रक्रिया में बहुत कुछ बदलता' और परिष्कृत होता है तभी तो संवेदना के साथ ग्यानात्मक्ता आती है | मुक्तिबोध ,इसी वजह से ज्ञान के साथ संवेदना और संवेदना के साथ ज्ञान को जोड़ते हैं और इनका द्वंद्वात्मक रिश्ता मानते हैं | हाँ, संगीत अपनी गति में रूप का जितना विकास करता है उतना अपनी अंतर्वस्तु का नहीं |कई बार हम कविता के प्रतिमानों से जब संगीत आदि अन्य कलाओं को जांचने लगते हैं तो दुविधा उत्पन्न होती है | कदाचित, यही वजह है कि हम संगीत में वही सब कुछ खोजने निकल पड़ते हैं जो कविता में खोजते हैं | आपने बहुत अच्छी बहस कराई ,बहुत आनंद आया और कुछ बातें स्वतः स्फूर्त ढंग से आई |

Subscribe to:
Posts (Atom)