बन्धुवर , वह औद्योगिक पूंजी का ज़माना था ,जब मजदूर की पगार का शोषण और उससे अतिरिक्त घंटे काम कराकर 'अतिरिक्त पूंजी का ' जुगाड़ किया जाता था | इसी से पूंजी बढ़ती है और अतिरिक्त ताकत से प्रशासन -सत्ता से अपना गठजोड़ बिठा लेती है |प्रलोभन और भेद-युक्तियाँ उसके सबसे बड़े अस्त्र होते हैं |यही तो संघर्ष है | सुकोमल सेन की किताब बात के मर्म तक पंहुचाने वाली होगी | अब औद्योगिक पूंजी का स्थान 'आवारा पूंजी' ने ले लिया है |
Friday, 13 January 2012
Thursday, 12 January 2012
विवेकानंद के आधुनिक वेदांती विचारों की निर्मिति में रूसी अराजकतावादी विचारक क्रोपाटकिन के विचारों का बड़ा योगदान रहा , जिनका योगदान बाद में महान शहीद भगत सिंह की विचार -निर्माण प्रक्रिया में भी दिखाई देता है |यह अराजकतावादी चिंतन का ही असर है कि विवेकानंद ने सार्वजनिक तौर घोषणा की ------"मैं समाजवादी हूँ " और धर्म से पहले " भूख " के सवाल को हल करने की बात रखी |
आपकी बातें सही हैं |इसके बावजूद , सही रास्ता अपने नैतिक बोध को बचाए रखने की गलियों से होकर जाता है |सामन्यतया कहा जाता है कि समाज क्रान्ति करता है किन्तु अब इसके साथ यह बात जोड़े जाने की जरूरत आ गयी है कि समाज नहीं , नैतिक समाज क्रान्ति करता है |रूसी क्रान्ति के बाद बनी समाजवादी व्यवस्था का विघटन, समाजवादी नैतिक बोध के क्षरण होते चले जाने की वजह से भी हुआ |
मुझे लिखते हुए खुशी है विवेकान्द हमारे अलवर (राजस्थान ) भी १८९१ में आये थे 'जब वे भारत -भ्रमण कर रहे थे | यहाँ २ माह ठहरकर अपनी बातों से लोगों को इतना प्रभावित किया की स्वयम यहाँ के राजा मंगल सिंह उनका प्रवचन सुनने के लिए उनकी विचार-सभा में आये थे |सामान्यतया धर्म-मजहबों के मामलों में आधुनिक विचार नहीं आने दिया जाता , विवेकानन्द की खूबी है की उन्होंने वेदान्त को आधुनिक आवश्यकता के सन्दर्भों में व्याख्यायित किया था |
हिन्दी के उन्ही अध्यापकों पर गुस्सा निकले तो ज्यादा संगत होगा ,जो साहित्य को करियर माध्यम बनाते और पुरस्कारों के लिए 'सृजन' करते हैं| ऐसे लोग अशिक्षकों में भी हो सकते हैं | दरअसल यह नैतिकता से जुडा सवाल है और नैतिकता का क्षरण समाज के सभी स्तरों पर बहुत तेजी से हुआ है |इन दिनों जोड़-तोड़ करके सफलता हासिल कर लेने वाले लोगों को कुछ ज्यादा ही इज्जत बख्शी जाने लगी है |इस सवाल पर विचार करते हुए हमें इन भीतरी बातों को समझने की जरूरत है, न कि एक दूसरे पर दोषारोपण करने की | समझदारी से ही बात के भीतरी अटकाव को समझा जा सकता है |व्यवस्था में आदमी बाहर से ढका हुआ है जबकि भीतर से नंगा हो चुका है |
Wednesday, 11 January 2012
पहाड़ हमारी आत्मा का वह स्थल है जहां हृदय और मस्तिष्क एक बिंदु पर मिलते हैं |कालिदास ने इसी वजह से हिमालय को नगाधिराज कहते हुए पृथ्वी पर मानदंड की तरह स्थित बतलाया | अल्मोड़ा - कौसानी के अनुभवों का बयान करने के लिए शब्द नहीं हैं | पुनेठा जी और राजीव पन्त के अहैतुकी व्यवहार ने मन को मोहपाश में बाँध लिया |कौसानी में प्रकृति के प्यारे कवि पन्त की जन्म -स्थली और गांधी जी के अनासक्ति-आश्रम के साथ देवदारू तरुओं की ऊंचाई के बीच लगातार उच्चता की त्रिवेणी मन में प्रवाहित होने लगती है |यह भी अनुभव किया कि पहाडी जीवन में अस्तित्त्व-गत सक्रियता वहां की जरूरत बन जाती है |
Subscribe to:
Posts (Atom)