संगीत 'शब्द -विधायिनी' कला है जबकि साहित्य 'शब्दार्थ-विधायिनी' | संगीत, कविता जितना अर्थप्रधान नहीं होता , यही वजह है की साहित्य में जितनी क्षिप्रता से ' आधुनिक बोध' आ जाता है , संगीत में नहीं आ पाता | संगीत की प्रकृति पुरातन-धर्मी होने की यही वजह है |संगीत और श्रुति का रिश्ता वही नहीं होता , जो कविता से निर्मित होता है | 'कोलाबेरी -डी ' और उसकी कर्नासक्त धुन श्रोता को अपनी सम्मोहन कला में इस तरह बाँध लेती है की हमारा मन अर्थ-बोध के किसी भी आग्रह को बिसार देता है | जिस 'शास्त्रीय' संगीत पर लोग झूम -झूम उठते हैं , उसकी शब्दावलि या तो भक्तिपरक होती है या ठेठ सामंती |फिर भी हमारे कान उसे "नाद की कला "मानकर उसका लुत्फ़ उठाते हैं |संगीत वैसे भी सबसे पुरातन और आदिम कला है |वह जीवन -धर्म से ज्यादा कला-धर्म का निर्वाह करती है | देख लीजिये आदिमता जिन भाषाओं में ज्यादा है ,उनमें संगीतात्मकता भी ज्यादा है |जैसे-जैसे भाषाएँ अर्थ-सम्पन्न-सभ्यता की और अग्रसर होती हैं अपनी संगीतात्मकता खोती जाती हैं | खडी बोली की तुलना में ब्रज,अवधी, भोजपुरी उपभाषाएँ ज्यादा संगीतात्मक हैं |
Tuesday, 17 January 2012
Monday, 16 January 2012
एक ऐसे साथी से जिसके साथ धोखा हुआ
ये आपके मित्र थे ही नहीं , यह आपकी नासमझी है कि आपने जो भी फेसबुक पर आ गया , उसी को मित्र मान लिया | जाने कैसे-कैसे लोग हैं इस दुनिया में और फिर इस आभासी दुनिया में कितनी ठगी और कितना अपनापन है , आप क्या जानें ? यह अधिकाँश मात्रा में आत्म-मुग्ध और आत्म-प्रचारकों का एक ऐसा समूह है जो अपनी एक असम्बद्ध दुनिया बसा लेता है | अपवाद हर जगह हैं | यदि आपके चहेते आपसे वादा खिलाफी कर रहे हैं तो कबीर की इन पंक्तियों को याद करिए और' 'नेकी कर कुए में डाल ' -को समझ कर सब कुछ भूल जाइए | कबीर की बात ----"कबिरा आप ठगाइये , और न ठगिये कोय | आप ठगे सुख होत है , और ठगे दुःख होय |"
ये आपके मित्र थे ही नहीं , यह आपकी नासमझी है कि आपने जो भी फेसबुक पर आ गया , उसी को मित्र मान लिया | जाने कैसे-कैसे लोग हैं इस दुनिया में और फिर इस आभासी दुनिया में कितनी ठगी और कितना अपनापन है , आप क्या जानें ? यह अधिकाँश मात्रा में आत्म-मुग्ध और आत्म-प्रचारकों का एक ऐसा समूह है जो अपनी एक असम्बद्ध दुनिया बसा लेता है | अपवाद हर जगह हैं | यदि आपके चहेते आपसे वादा खिलाफी कर रहे हैं तो कबीर की इन पंक्तियों को याद करिए और' 'नेकी कर कुए में डाल ' -को समझ कर सब कुछ भूल जाइए | कबीर की बात ----"कबिरा आप ठगाइये , और न ठगिये कोय | आप ठगे सुख होत है , और ठगे दुःख होय |"
Sunday, 15 January 2012
मैं गया हूँ जगदलपुर दो बार | आदिवासियों का घर था एक जमाने में ,अब कुछ दूर हैं क्यों कि उनकी जगहों पर नए शहर बस रहे हैं | सीरासार चौक है यहाँ जहां दशहरे के अद्भुत आदिवासी विराट लोकोत्सव में बड़े छोटे रथों का उपयोग होता है | आदिवासियों की "बस्तर लोक-कला " से यहाँ निकटता से परिचय होता है |प्राकृतिक सौन्दर्य कोष का अवलोकन कर आप ठगे से रह जायेंगे | कोटमसर गुफा , चित्रकोट जल प्रपात देखकर आप यहाँ की प्रकृति से आँख उठा नहीं पायेंगे | फिर सूत्र- सम्मान का आयोजन करने वाले विजय सिंह यहाँ "बंद टाकीज" के सामने उपस्थित मिलेंगे | और भी बहुत कुछ है यहाँ , मिलनसार देशज प्रकृति वाले लोग | देव्दीप जी अवश्य जाईये ------अवसि देखिये देखन जोगू |
मेरी गलती
मेरी गलती
सिर्फ इतनी
कि मैं
लिपट गयी
पेड़ से
लता की तरह
पेड़ ,लता से
जैसे |
हमारा निर्णय था
अपना |
नदी-किनारों के
बीच , बही मैं
उच्छल जल की तरह |
मेरी गलती
सिर्फ इतनी
कि मैं
बहना चाहती थी
वसंती हवा की तरह
मैं भाग लेना चाहती थी
वाद के बाद
होने वाले
विवाद में ,
चाहती थी बदलना
दुनिया को
संवाद में |
मेरा निर्णय
है कि आगे भी
करती रहूँगी
इस तरह की गलतियां |
मेरी गलती
सिर्फ इतनी
कि मैं
लिपट गयी
पेड़ से
लता की तरह
पेड़ ,लता से
जैसे |
हमारा निर्णय था
अपना |
नदी-किनारों के
बीच , बही मैं
उच्छल जल की तरह |
मेरी गलती
सिर्फ इतनी
कि मैं
बहना चाहती थी
वसंती हवा की तरह
मैं भाग लेना चाहती थी
वाद के बाद
होने वाले
विवाद में ,
चाहती थी बदलना
दुनिया को
संवाद में |
मेरा निर्णय
है कि आगे भी
करती रहूँगी
इस तरह की गलतियां |
Saturday, 14 January 2012
कविताएँ, वास्तव में कविताएँ ,अपने अनुभवों से सृजित , नकलीपन कतई नहीं ,नई जमीन तोड़नेवाली कवितायेँ , निडर और बेलाग शैली में स्वयं को अभिव्यक्त करती और अपने समय और समाज से सम्बद्ध , स्त्री और पुरुष के चालू रिश्तों को बेबाकी से उकेरती , भीतर के पाखंड को उद्घाटित करती , परिपक्वता का प्रमाण देती ये कवितायें एक साँस में पढ़ ली गयी कविताएँ | गद्य में लय का कोई अवरोध नहीं , मुक्त छंद का बेहद कौशल के साथ निर्वहन करती कवितायेँ और क्या कहूँ कहते ही जाने को मन कर रहा है | कथन -प्रवाह रुक ही नहीं पा रहा है | मेरी बधाई पंहुचाएं शुभम श्री को | विद्यार्थी जीवन पर इतनी बेहतरीन कवितायेँ पढने को नहीं मिली |
Friday, 13 January 2012
तिल चौथ
तिल चौथ में
अकेली है
एक स्त्री
ओढ़नी ओढ़े
लथपथ अंदाज
चूड़ियों का ,
अकेली वह
कई जगह |
रंग इतना
गहरा कि
छुटाए छूटता नहीं
डर की खाई
गहरी इतनी
कि सहस्राब्दियों के
भय-पुंज में
दुबकी चूही सी ,
जिन्दगी का
मिथ्या-कवच
निर्मूल |
एक भयभीत समाज
इसके बिना
रोजमर्रा की
जिन्दगी
नहीं कर सकता
बसर ,
जैसे लालची लोग
कभी
एक बेहतर
समाज
बनाने की
नहीं कर सकते
कल्पना तक |
तिल चौथ में
अकेली है
एक स्त्री
ओढ़नी ओढ़े
लथपथ अंदाज
चूड़ियों का ,
अकेली वह
कई जगह |
रंग इतना
गहरा कि
छुटाए छूटता नहीं
डर की खाई
गहरी इतनी
कि सहस्राब्दियों के
भय-पुंज में
दुबकी चूही सी ,
जिन्दगी का
मिथ्या-कवच
निर्मूल |
एक भयभीत समाज
इसके बिना
रोजमर्रा की
जिन्दगी
नहीं कर सकता
बसर ,
जैसे लालची लोग
कभी
एक बेहतर
समाज
बनाने की
नहीं कर सकते
कल्पना तक |
जब देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी जा रही थी तब भी सभी लोग एक जैसे नहीं थे |राजा -महाराजा ,नबाव -जागीरदार, सामंत , धन्ना-सेठ , रायबहादुर , राजा, सर आदि खिताब पाए लोग औपनिवेशिक शासन के विरोधी नहीं थे |ये कुछ ही लोग थे जिन्होंने आजादी की अलख जगाई थी और अपने प्राणों तक को डाव पर लगा दिया था | प्रेरक लोग हमेशा से अल्पसंख्यक रहे हैं और बहुसंख्यक वैसे ही , जैसे आप बतला रहे हैं | सूरज तो अकेला ही होता है जो अन्धकार को दूर करता है |हाँ, इतना जरूर है कि इसके लिए कुछ त्याग आदि का कष्ट उठाना पड़ता है |
Subscribe to:
Posts (Atom)