सच तो यह है कि अपने भीतर वह इतनी उलझ गयी है कि उसे बाहर की बड़ी दुनिया
बहुत कम नज़र आती है | कवि बाहर के बिना अंदर के जिस अपने यथार्थ का
निर्माण करता है वह उसका जीवन से कटा हुआ मनोगत यथार्थ होता है | इसलिए
मुक्तिबोध ने अन्दर -बाहर की द्वंद्वात्मक एकता पर विशेष बल दिया है |यदि
उसका केवल अंदर ही आता है तो वह विखंडित है , यही बात बाहर के साथ भी है |
Saturday, 28 April 2012
Friday, 27 April 2012
ये आज के लोक-स्वर के महत्त्वपूर्ण एवं उल्लेखनीय युवा रचनाकारों में आते
हैं | इन्होने अपने जीवनानुभवों के आधार पर कविता की अपनी एक नई जमीन तोडी
एवं बनाई है|इस जीवन की विशेषता है कि श्रम से जुडा होने से इसकी
प्रकृति में ही काव्यत्व अन्तर्निहित है ----" राम तुम्हारा चरित स्वयम ही
काव्य है " की तरह |निर्मला जी ने मूलत संताली में लिखा और उनका हिन्दी
में अनुवाद अशोक सिंह ने किया | जहां तक मुझे याद है कि निर्मला पुतुल की
कवितायेँ २१वी सदी के लगते ही आने लग गयी थीं |" नगाड़े की तरह बजते हैं
शब्द "और " अपने घर की तलाश में "-- शीर्षकों से आए दो काव्य- संग्रहों में
पुतुल की कविताओं में अंतर्वस्तु की जो तेजस्विता एवं मौलिकता नज़र आती है
वह आज की कविता को एक नया आयाम देती है |यहाँ एक आदिवासी स्त्री का स्वर
तो है ही साथ ही आदिवासी जीवन - मूल्यों और संघर्षों का एक सजीव काव्यात्मक
इतिहास भी है | इन कविताओं से गुजरते हुए लगता है कि हम अपनी बेचैनी के
ताप के साथ एक गहरी नदी में अवगाहन कर रहे हैं | शिल्प भी इनका अपना है ,
आदिवासी अंतर्वस्तु की तरह आदिवासी शिल्प --- अपनी सहजता में मुखरित |यह
कविता हमको अपने अंधरे के खिलाफ उठने की सीख देती है | अन्धेरा बाहरइसलिए
अपनी बेटी मुर्मू से ही नहीं है वरन वह हमारे भीतर भी है |इसलिए कवयित्री
अपनी बेटी मुर्मू को संबोधित करते हुए कहती है कि ---
उठो, कि तुम जहां हो वहाँ से उठो
जैसे तूफ़ान से बवंडर उठता है
उठती है जैसे राख में दबी चिंगारी
जब निर्मला पुतुल का पहला काव्य- संग्रह प्रकाशित हुआ था , उसी समय मैंने उसकी समीक्षा की थी |इस कविता से विशवास हुआ कि हिन्दी कविता का भविष्य इन हाथों में सुरक्षित है |अनुज लुगुन की दिशा भी यही है | अभी उनकी ज्यादा कवितायेँ नहीं पढ़ पाया हूँ |

Thursday, 26 April 2012
फ़िलहाल कोई मुख्य स्वर जैसी बात नज़र नहीं आती | जो कुछ है वह मिलाजुला है |
वर्चस्व स्त्री एवं दलित स्वरों का कहा जा सकता है | हाँ , लोक- स्वर भी
आजकल सिर चढ़कर बोल ता दिखाई दे रहा है | जन- जीवन से जुड़ा हुआ स्वर आज
यदि किसी धारा में देखा जा सकता है तो वह इसी लोक-स्वर वाली कविता में
सबसे ज्यादा है |यों तो , मध्यवर्गीय कविता की वैचारिकता में भी इस स्वर
को सुना जा सकता है | मध्यवर्ग में बढ़ते हुए उपभोक्तावाद ने उसे जन- जीवन
से काटने का काम किया है |
आवारा पूंजी ने आज जिस तरह अपनी साम्राज्यवादी सत्ता को फैलाया है और इसे
वैश्वीकरण तथा नव-उदारीकरण का एक नया एवं मानवीय चेहरा देने की कोशिश की है
, उसका जितनी तार्किक रचनात्मकता के साथ प्रतिवाद किया जाना चाहिए था , वह
बहुत कम हो पाया है | बड़े संपादकों ने खंड-विमर्शों में सारी सचाई को
सीमित करके वर्ग-चेतना से सम्बंधित वर्ग - विमर्श को किनारे करने का काम
किया है |स्त्री और दलित विमर्श भी आज की जरूरत है किन्तु वर्ग-चेतना और
वर्ग-विमर्श की कीमत पर नहीं | जब कि सारी साहित्य चेतना इन्ही दो खंड
विमर्शों में सिकुड़ कर रह गयी है |अब कुछ लोग इनकी तुक में तुक मिलाकर
आदिवासी और अल्पसंख्यक विमेशों की तन भी छेड़ने में लगे हैं | जबकि इन सभी
की जड़ में वर्ग-विषमता रही है | इससे सत्ता और व्यवस्था पर शायद ही कोई
आंच आती हो | क्रांतिकारी चेतना तो फिलहाल की स्थितियों में दूर की कौड़ी
लाना जैसा लगता है |अभी तो बुर्जुआ जनवादी चेतना के लिए लड़ना प्राथमिकता
में लगता है , जिससे राजनीति में व्याप्त सामंती और व्यक्तिवादी प्रवृतियों
का खात्मा किया जा सके |
उत्तर ----दोनों स्थितियां ही अतिवादी हैं | परम्परा के प्रति निषेध और
स्वीकार का रिश्ता ही द्वंद्वात्मक संतुलन पैदा करता है | महाकवि कालिदास
बहुत पहले कह गए हैं कि न तो पुराना सब कुछ श्रेष्ठ है और न सम्पूर्ण अभिनव
ही वन्दनीय है |पुराने में भी श्रम से रचित मानव - सौन्दर्य है और नए में
भी |दोनों की सीमायें भी हैं |आधुनिकतावादी कवियों में परम्परा के प्रति
निषेधवादी रहता है , जो या तो परम्परा से अनभिग्य होते हैं या आधुनिकता
के मिथ्या-दंभ में ऐसा करते हैं | लोक-धर्मी काव्य-परम्परा के कवियों में
परम्परा और नवीनता के प्रति संतुलन देखने को मिलता है |
Wednesday, 25 April 2012
५वे प्रश्न का जबाव -------
हाँ,मैं जनपदीय आधार के बिना ,फ़िलहाल की स्थितियों में ,रचना को असंभव तो नहीं मानता किन्तु बुनियादी जीवनानुभवों तक के संश्लिष्ट और व्यापक यथार्थ की रचना करने के लिए जनपदीयता को उसका बुनियादी आधार मानता हूँ| दुनिया की बात तो मैं नहीं जानता किन्तु अपने देश की काव्य-परम्परा में कविता की महान रेखा जनपदीय आधारों पर ही खींची जा सकी है | भक्ति -काव्य की महान काव्य-परम्परा का मुख्य स्रोत जनपदों से ही प्रवाहित हुआ है | जो महा- जाति [नेशन ] अपने जनपदीय आधारों पर टिकी हो वहां तो यह बहुत जरूरी हो जाता है |हिन्दी एक महाजाति है , जिसके अनेक जनपदीय जीवनाधार आज भी प्रभावी स्थिति में हैं |आज भी हमारे यहाँ किसान -जीवन से उपजी वास्तविकताओं का गहरा असर हमारे मन पर रहता है |हमारे जीवन-संचालन में उसकी प्रत्यक्ष और परोक्ष भूमिका आज भी कम नहीं है |ब्रज, अवधी ,बुन्देली ,छत्तीसगढ़ी , मैथिली , भोजपुरी, पहाडी , राजस्थानी आदि जनपदीय संस्कृति के बिना महान हिन्दी-संस्कृति का भवन बनाना शायद ही संभव हो पाए | रही वैश्विक और राष्टीय होने की बात ,ऐसा यदि जनपदीय आधार पर होगा तो वह इन्द्रियबोध , भाव और विचारधारा के उन महत्त्वपूर्ण स्तंभों पर टिका होगा , जो हर युग की कविता को महाप्राण बनाते हैं | जहाँ तक इस कसौटी पर आज के युवा कवियों द्वारा लिखी जा रही कविया का सवाल है तो इतना ही कहा जा सकता है की ज्यादातर कवि जनपदों के प्रति रागात्मक स्थितियों में हैं , उनका विचारधारात्मक आधार बहुत सुदृढ़ नहीं हो पाया है , लेकिन संभावनाएं यहीं हैं |इसमें कुछ युवा अभी अधकचरी स्थिति में भी हो सकते हैं | आकर्षण और प्रलोभन यहाँ बिलकुल नहीं हैं क्योंकि यह "खाला का घर" नहीं है |

Subscribe to:
Posts (Atom)