Monday 13 August 2012

लाला लाला ललमुनिया
लाला बजाए हरमुनिया
सा रे गा मा के सुर सजता
उंगली धरता वो सुर बजता
सुन ले ओ सारी दुनिया |
गाता गीत बजाता बाजा
प्यारा-प्यारा सा अभि राजा
समझे रे कोई गुनिया |

लाला बजाए हरमुनिया |
संग-संग में दादी गाती
पापा गाते मम्मी गाती
गाती संग रुनिया -झुनिया
लाला बजाए हरमुनिया |

No comments:

Post a Comment